Tuesday, October 25, 2022
ये सड़क…..
Thursday, October 13, 2022
ऐसा क्यूँ?
Tuesday, October 11, 2022
Monday, September 5, 2022
आसान नहीं एक शिक्षक होना….
०५/०९/२०२२
आज, इस शिक्षक दिवस पर, मैं अपने सभी शिक्षकों को सादर नमन 🙏🏻 करती हूँ। और, उन्हें और दुनिया के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ। 🙏🏻😊
संघर्ष भरा जीवन है जिसका
पर, दिखता फूलों पे चलने सा।
स्वयं को दीपक सा जलाता
प्रकाश ज्ञान का है फैलाता।
सदैव खुद को अद्यावधिक रखता
सीखने की खिड़की सदा खुली रखता।
छात्रों पे ममता बरसाता
साथ ही उनमें संस्कार पिरोता।
भूल जाता वह खाना-सोना
आसान नहीं एक शिक्षक होना।
आज शिक्षा का स्तर कम हो रहा है
शिक्षण, केवल कमाई का साधन बन रहा है।
सरकारी शिक्षक बनने की होड़ लगी है
हर गली, हर नुक्कड़ पे एक क्लास खुली है।
“शिक्षक”, बनता नहीं, पैदा होता है
सच्चा शिक्षक परमेश्वर का स्वरूप होता है।
लोभ लालच को पड़ता है खोना
इसलिए, आसान नहीं एक शिक्षक होना।
आसान नहीं एक शिक्षक होना।
meना
Happy Teacher’s Day.
Sunday, September 5, 2021
शिक्षक
०५/०९/२०२१
जो बच्चों की मन रूपी मिट्टी में
ज्ञान के बीज बोए, वह है शिक्षक।
उन बीजों को स्नेह की छाया और
डाँट की धूप से सींचे, वह है शिक्षक।
फिर उस पौधे को मार्गदर्शन की
देखभाल से पेड़ बनाए, वह है शिक्षक।
जो कभी गुरु, कभी अभिभावक तो
कभी सखा बन साथ चले, वह है शिक्षक।
meना
"Happy Teachers' Day"
आज के शिक्षक
०५/०९/२०२१
आज, इस शिक्षक दिवस पर, मैं अपने सभी शिक्षकों को सादर नमन 🙏🏻 करती हूँ। और, अपनी इस कविता के माध्यम से उनके प्रति अपना स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
“जब जब शिक्षक दिन है आता
सीना फ़ख़्र से चौड़ा हो जाता
और सिर गर्व से ऊँचा हो जाता।”
मेरे और दुनिया के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🏻😊
युग बदले, शिक्षा बदली
बदलीं शिक्षण पद्धतियाँ।
इस महामारी ने बदल दीं हैं
हमारे शिक्षकों की छवियाँ।
आज के शिक्षकों ने दिखा दिया है
चाहे जैसी हों परिस्थितियाँ
ना रुका है, न रुकेगा
शिक्षा का कार्य चलता ही रहेगा।
छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने हेतु
खुद छात्र बन, नई प्रविधि सीखी।
आदर्श शिक्षक, छात्र और
गृहस्थ की मिसाल उन्होंने रखी।
आसान नहीं रहा होगा उनके लिए
शिक्षण कार्य और घर के कार्य
के बीच तालमेल बनाए रखना।
उस पर भी हार न मानना और
डटे रहना, हमें उनसे है सीखना।
कार्य मुश्किल हो सकता है, नामुमकिन नहीं
बस, हम उम्मीद का दामन छोड़ें नहीं।
देखना, ज़रूर दिखेगी एक किरण नई।
यही, शिक्षकों से है हमें प्रेरणा मिली।
meना
"Happy Teachers’ Day"
Friday, September 3, 2021
छोटी-छोटी ख़ुशियाँ
०३/०९/२०२१
व्यर्थ है तरसना बड़ी ख़ुशियों को
जब छोटी-छोटी ख़ुशियाँ हैं मुझे बुलाएँ।
बारिश, पकोड़े और चाय
मिल जाएँ ये तीन
तो दिन बन जाए।
meना





