Showing posts with label friendship. Show all posts
Showing posts with label friendship. Show all posts

Sunday, August 4, 2019

दोस्ती (Dosti)

On Friendship Day...... Sunday (04/08/2019)




                                                                                      



दो हस्ति ( दोस्ती )

दो हस्ति जो साथ खेलती और हँसती है
जो एक दूसरे का सुख दुःख बाँटती है
जो रोते को हँसाती है
जो एक दूसरे की अनकही पीड़ा भाँप जाती है
जो दूर होकर भी पास होने का एहसास दिलाती है
जो मदद की एक आवाज़ लगाने पर दौड़ आती है
जो कभी मायूसी से घिरने नहीं देती और गिरने पर उठा लेती है
जो ख़ून के रिश्तों से भी ज़्यादा रिश्ता निभाती है
जो हँसी मज़ाक़ में एक दूसरे की टाँग खिंचती है तो कभी एक दूसरे का आत्मविश्वास बढ़ाती है
जो एक सा सोचती है ऐसी हस्ति जब एक हो जाती हैं तब दोस्ती कहलाती है।
तब दोस्ती कहलाती है।

मेरी सभी ऐसी हस्तियों को जिन्होंने दोस्ती के अर्थ को सार्थक किया  है दोस्ती का ये दिन मुबारक हो।
Happy Friendship Day to all my lovely friends..........

meना

** The image is obtained from internet and the credit goes to the respective author.