देखी, पर दिखी नहीं
ढूंढी, पर मिली नहीं
ख़ुशी, जो औरों की आँखों में देखनी चाही।
पर जब स्वयं पे निवेश किया
ख़ुद पे खर्च किया, वक़्त
तब मिल गई ख़ुशी
जो भीतर थी मेरे
जहाँ से वह कभी गई ही नहीं।
meना
देखी, पर दिखी नहीं
ढूंढी, पर मिली नहीं
ख़ुशी, जो औरों की आँखों में देखनी चाही।
पर जब स्वयं पे निवेश किया
ख़ुद पे खर्च किया, वक़्त
तब मिल गई ख़ुशी
जो भीतर थी मेरे
जहाँ से वह कभी गई ही नहीं।
meना
07/02/2026
ज़िंदगी की नाव 🚣 हर बार सरल नहीं चलती
कई बार, मनचाही मंज़िल नहीं मिलती।
आसान नहीं होता तूफानों में डटे रहना
के तूफानों से जीत सबको नहीं मिलती।
तूफ़ान, परीक्षा हैं हमारे धैर्य और समर्पण की
सौंपना पड़ता है तब ख़ुद को उस तिनके की तरह
जिसे नदी के बहाव का सहारा है
और भरोसा है कि नदी उसे डूबने नहीं देगी।
meना